अलवर कोर्ट में सोमवार शाम 7-8 बंदरों ने वकील शिव पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए भागते वक्त वकील शिव एक खंभे से टकरा गए। फिर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। सोमवार शाम कोर्ट की छुट्टी होने के बाद शिव उपभोक्ता कोर्ट से अपने साथी के साथ बाहर निकल रहे थे। एडवोकेट भूपेंद्र ने बताया- बंदरों ने शिव के पैर और सिर पर काट लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद वकील मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। इसके बाद एडवोकेट शिव को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी जरूरी जांच और उपचार किया। इसके बाद छुट्टी दे दी गई। बंदरों ने बढ़ाई परेशानी वकीलों के अनुसार, कोर्ट परिसर में दोपहर और शाम के समय बड़ी संख्या में बंदर एकत्र हो जाते हैं। छुट्टी के समय परिसर में बंदरों की संख्या अधिक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वकीलों ने बंदरों को पकड़ने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VtolrQ5
अलवर कोर्ट में बंदरों ने वकील पर किया हमला:बचने के लिए दौड़ते समय खंभे से टकराकर बेहोश हुए; पैर और सिर पर काटा
मंगलवार, सितंबर 29, 2026
0
