हनुमानगढ़ के न्यू फतेहगढ़ माइनर के चक 5 एफटीजी के किसानों को मोघे से पूरा पानी नहीं मिल रहा है। परेशान किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण पूर्व में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पानी की कमी से खरीफ की फसल प्रभावित हो रही है और अब आगामी रबी 2026-27 की समय पर बुवाई को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ गई है। रि-लाइनिंग में ज्यादा स्लोप देने का आरोप किसानों ने बताया कि माइनर की रि-लाइनिंग के दौरान ज्यादा स्लोप देने से चक 5 एफटीजी का मोघा हवा ले रहा है और खाली चल रहा है। किसानों के अनुसार मोघा पैड से करीब दो इंच नीचे है, जबकि नहर की लाइनिंग में हर 100 फीट पर आधा इंच का स्लोप दिया गया है। किसानों का कहना है कि इस तकनीकी खामी का सीधा खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है और पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। स्थायी समाधान में देरी तो अस्थायी व्यवस्था की मांग काश्तकारों ने जिला कलेक्टर से मांग की कि स्थायी समाधान में समय लगने की स्थिति में फिलहाल अस्थायी व्यवस्था कर मोघे का एच पूरा करवाया जाए। किसानों का कहना है कि इससे उन्हें पर्याप्त पानी मिल सकेगा और वे रबी 2026-27 की फसल की समय पर बिजाई कर सकेंगे। 1 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन में किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 1 अक्टूबर 2026 तक चक 5 एफटीजी के मोघे का एच पूरा नहीं करवाया गया, तो वे मोघे के आगे नहर में बाध डालकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। किसानों ने कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग एवं प्रशासन की होगी। ये किसान रहे मौजूद ज्ञापन देने के दौरान अमर सिंह, गुरलाल सिंह, कृष्ण सिंह, आत्मा राम, लालचंद, सुखवीर सिंह, गुरप्रीत, रामलाल, सुरेन्द्र, मनोहर, राजाराम, जगदीश, दलीप कुमार, मदन लाल, कृपाराम, सुरजाराम, हरजिन्द्र सिंह और सुखजीत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EcA1sde
पूरा पानी नहीं मिलने पर किसानों का कलेक्टर को ज्ञापन:सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप, बेमियादी धरने की दी चेतावनी
मंगलवार, सितंबर 29, 2026
0
