सीकर में चुनावी रंजिश को लेकर जिला हैंडबॉल के सचिव का सिर फोड़ दिया गया। आरोपी गांव के मार्केट में बैठे इस्लाम खान पर पाइप से हमला कर भाग गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। घटना सदर थाना इलाके के दूजोद गांव की गुरुवार शाम की है। आनन-फानन में लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घायल को एसके अस्पताल में भर्ती कराया वार्ड नंबर 38 के पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र ने बताया कि आज(गुरुवार) गांव के ही रहने वाले इस्लाम खान गांव के मार्केट में बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां पर गांव का रहने वाला बलबीर सिंह आया और पाइप से उन पर हमला कर दिया। घटना में इस्लाम खान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एसके हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने से खफा था आरोपी घटना में घायल इस्लाम खान ने बताया कि मैं वर्तमान में जिला हैंडबॉल संघ में सचिव हूं। इस बार उनका गांव सीकर नगर परिषद के वार्ड 39 में शामिल हो गया था। इस बार चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भरतसिंह का समर्थन कर रहा था। इसी बात को लेकर गांव का ही रहने वाला बलबीर सिंह शेखावत मुझसे रंजिश रखने लगा। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद से ही वह लगातार खफा था। इसी चुनावी रंजिश को लेकर आज उसने हमला कर दिया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/P9BasGW
सीकर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव का सिर फोड़ा:चुनावी रंजिश के चलते हमला कर भागा आरोपी; कांग्रेस प्रत्याशी का किया था समर्थन
शुक्रवार, अक्टूबर 09, 2026
0
Tags
