सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में पीडब्ल्यूडी ऑफिस में ठेकेदार से मारपीट करने और गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। मामले में ठेकेदार ने उद्योग नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। PWD XEN ने भी राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब क्रॉस केस के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग के AA कैटेगरी के ठेकेदार रामावतार जाखड़ ने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि बुधवार दोपहर को मैं पीडब्ल्यूडी ऑफिस में अपने साथी ठेकेदार हिमांशु, रामवतार शर्मा सहित अन्य लोगों के साथ गया हुआ था। वहां चार-पांच दिन पहले APO हो चुके XEN प्रकाश चंद बैठे हुए थे। ठेकेदार ने बताया- जब मैं उनके पास मेरे बकाया बिलों के भुगतान को लेकर गया तो उन्होंने अंदर जाते ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और कहने लगे कि मुझे तुम लोगों ने ही APO करवाया है, लेकिन मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला। बिल पास करवाने हैं तो आपको 10% कमीशन देना होगा। आपने मुझे जो APO करवाया है, उसका इलाज थोड़ी देर में होगा। इसके बाद XEN प्रकाशचंद बाहर निकले। आरोप है कि इसी दौरान मेरे पास 10 से 15 लोग गाड़ियां लेकर पहुंचे। जिन्होंने ठेकेदार रामावतार जाखड़ और उनके साथियों के साथ मारपीट करना शुरू किया। साथ ही ठेकेदार हिमांशु पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। XEN ने भी दर्ज कराया मुकदमा इधर, XEN प्रकाश चंद ने उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि आज मैं अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान ठेकेदार रामवतार जाखड़ आए और मेरे साथ गाली गलौज की। राम अवतार ने मेरे हाथ से फाइल छीन ली और थप्पड़ भी मारे। रामावतार और उनके साथी ठेकेदार मुझे मारने के लिए दौड़े तो मैं अपनी गाड़ी में बैठने लगा। तब भी मेरे साथ मारपीट की गई और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने कहा- फिलहाल क्रॉस केस दर्ज कर लिए गए हैं। दोनों मामलों की जांच जारी है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Re0iO4u
PWD ऑफिस में ठेकेदार से मारपीट,गाड़ी चढ़ाने का आरोप:XEN ने ठेकेदार पर गाली-गलौज और मारपीट का कराया मामला दर्ज
गुरुवार, अक्टूबर 08, 2026
0
Tags
