जोधपुर के पांचवी रोड पर सड़क हादसा हो गया। बीकानेर नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर नीचे गिर गए। हादसे में बाइक सवार दो जने घायल हो गए। घटना से जुड़ा एक CCTV भी सामने आया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसा गुरुवार देर रात करीब 10 बजे पांचवीं रोड पर स्थित एक मिठाई की दुकान के पास हुआ। काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इधर सूचना मिलने के बाद सरदारपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस बाइक को थाने ले आई। सरदारपुरा थाना अधिकारी किशनलाल विश्नोई ने बताया- बाइक पर एक लड़का और लड़की सवार थे। जो स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अभी MDM हॉस्पिटल लाया गया है। दोनों का इलाज किया जा रहा है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IcABJ6O
जोधपुर में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर:उछलकर सड़क पर गिरे; हादसे में एक युवती और युवक घायल
शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
0
