अलावड़ा | शरद पूर्णिमा का पर्व कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में मनाया गया। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सत्संग हुए। रविवार शाम को श्रद्धालुओं ने कस्बे की परिक्रमा कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। रामेश्वर दयाल साहू और ओमप्रकाश सिंघल के अनुसार परिक्रमा शिव मंदिर से शुरू हुई। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए कस्बे के चारों ओर घूमे और फिर शिव मंदिर लौटे। इस मौके पर दुलीचंद सैनी और प्रियंका सैनी की ओर से दूध से बनी खीर का प्रसाद तैयार किया गया। प्रसाद को मंदिरों में अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। परिक्रमा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aF6wVX3
पूर्णिमा पर निकली कस्बे की परिक्रमा
सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
0
