प्रदेश के पंचायत चुनाव में लोकतंत्र के पर्व की कई अनूठी तस्वीरें देखने को मिल रही है। एक ऐसी ही तस्वीर भीलवाड़ा जिला परिषद के चुनाव में भी देखी जा रही है। भीलवाड़ा जिला परिषद के वार्ड 34 से बीजेपी ने रमेश नवहाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।
जहां एक तरफ नवहाल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी बेटी कृतिका नवहाल के लिए यह अवसर बेहद खास होने जा रहा है।
दरअसल, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद कृतिका नवहाल गुरुवार को सांकड़ा (भीलवाड़ा) में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।
पिता के चुनाव मैदान में होने और बेटी के पहली बार मतदाता बनने का यह संयोग क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hdAVcDC
लोकतंत्र के पर्व की अनूठी तस्वीर:जिला परिषद चुनावों में पिता चुनावी मैदान में, बेटी करेगी पहली बार मतदान
गुरुवार, अक्टूबर 22, 2026
0
Tags
