धौलपुर जिले की राजाखेड़ा विधानसभा के मनिया थाना पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर 58 पशुओं को मुक्त कराया है। इस मामले में मनिया थानाधिकारी नरेश चंद्र शर्मा ने बताया- मुखबिर की सूचना पर एएसआई मोहनलाल के नेतृत्व में थाने के सामने एनएच 44 पर नाकाबंदी की। इस दौरान धौलपुर की ओर से आगरा की तरफ जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में भूरा पुत्र अनीम निवासी भामतीपुरा थाना कोतवाली, धौलपुर को गिरफ्तार किया है। मनिया थानाधिकारी ने बताया कि ट्रक के अंदर 58 पशु बुरी तरह से ठूंस-ठूंसकर भरे हुए मिले। जब चालक से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि इनको बूचड़खाने लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में जांच जारी है। इस कार्रवाई में मनिया थानाधिकारी नरेश चंद्र शर्मा के साथ एएसआई मोहनलाल, कांस्टेबल रामसहाय, बंटीराम, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/toI1b8k
राजाखेड़ा में पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार:पूछताछ में बोला- इनको बूचड़खाने ले जा रहा हूं; ट्रक से निकाले गए 58 पशु
सोमवार, अगस्त 26, 2024
0

