प्रतापगढ़ जिले में एक सप्ताह में एपीओ होने की आज तीसरी बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वसुमित्र सोनी को एपीओ किया गया है। एपीओ के आदेश संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल ने जारी किए है। आदेश में कहा कि एपीओ कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग,शासन सचिवालय जयपुर में अपनी उपस्थित देनी होगी। गौरतलब है कि बीती 23 अगस्त को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जीवराज मीणा को किया गया था। वहीं उसके बाद 27 अगस्त को पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण दास को किया गया। लगातर तीसरी कार्रवाई के बाद अब अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vXOs95e
प्रतापगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी को किया एपीओ:संयुक्त शासन सचिव ने जारी किए आदेश, एक सप्ताह में तीसरी कार्रवाई
शनिवार, अगस्त 31, 2024
0

