बालमुकुंदाचार्य ने ड्यूटी पर तैनात मिले जवानों की हौसला अफजाई की हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने शनिवार रात 1 बजे से तड़के 4 बजे तक गलता गेट व कोतवाली थाना सहित परकोटे की चौकियां व नाकाबंदी प्वाइंट चैक किए। विजिट के दौरान विधायक ने थानों में रोजनामचा व हाजिरी रजिस्टर देखा। विधायक बोले ज्यादातर जगह जाब्ता ड्यूटी पर तैनात मिला है। कुछ जगह पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिले। ऐसे में संबंधित अधिकारियों से उनकी जानकारी ली। विधायक ने बताया कि सरकारी पहल पर शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रात करीब 1 बजे से तड़के 4 बजे तक जयसिंहपुरा खोर, गलता गेट व परकोटे के नाकाबंदी प्वाइंट के साथ-साथ गलता गेट व कोतवाली थाने का भी औचक निरीक्षण किया था। ज्यादातर जगह पर व्यवस्थाएं ठीक थी। ड्यूटी पर तैनात मिले जवानों का विधायक ने हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में इसी तरह ईमानदारी से अलर्ट रहकर ड्यूटी करने की सलाह दी। 1 बजे से तड़के 4 बजे तक जयसिंहपुरा खोर, गलता गेट व परकोटे के नाकाबंदी प्वाइंट के साथ-साथ गलता गेट व कोतवाली थाने का भी औचक निरीक्षण किया था। ज्यादातर जगह पर व्यवस्थाएं ठीक थी। ड्यूटी पर तैनात मिले जवानों का विधायक ने हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में इसी तरह ईमानदारी से अलर्ट रहकर ड्यूटी करने की सलाह दी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xDCPQs2
विधायक ने रात 1 से तड़के 4 बजे तक चेक किए थाने, रोजनामचा व हाजिरी रजिस्टर देखा
सोमवार, सितंबर 23, 2024
0
Tags

