शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महात्मा गांधी विद्यालय मानसरोवर जयपुर के वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण सिंह सीनियर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप ताम्रपत्र, प्रशस्ति पत्र, 21 हजार रुपए दिए गए। उन्होंने कहा कि 21 हजार रुपए स्कूल विकास में खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिला स्तर पर सम्मानित होने पर मिली 11 हजार की राशि को भी स्कूल विकास में खर्च किया था। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर में कार्यरत लक्ष्मण सिंह को शैक्षिक उपलब्धियां एवं भामाशाह को प्रेरित करके विद्यालय के भौतिक विकास में योगदान देने पर यह राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से मिला। लगातार 8 वर्षो से बोर्ड का शत प्रतिशत परिणाम, कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश में अतिरिक्त अध्ययन करवाकर राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में राजस्थान में प्रथम व द्वितीय स्थान सहित कुल 16 विद्यार्थियों का चयन करवा चुके हैं। इनके द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बढने हेतु स्टेम लर्निंग की तरफ से मिनी साइंस सेंटर स्थापित करवाया गया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l8pNr3e
शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए लक्ष्मण सिंह सीनियर सम्मानित:स्कूल विकास में खर्च करेंगे पुरस्कार राशि, राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में 16 विद्यार्थियों का करवा चुके हैं चयन
रविवार, सितंबर 08, 2024
0
Tags


