एसओजी ने आज प्राध्यापक इतिहास (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में स्वयं के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी सुखराम (27) पुत्र भागीरथराम विश्नोई निवासी लाछीवाड, पुलिस थाना सांचौर जिला सांचौर का रहने वाला हैं। एडीजी एसओजी ने बताया कि प्राध्यापक इतिहास (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में स्वयं के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठाने वाला मुख्य आरोपी काे गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखराम निवासी लाछीवाड-सांचौर काे गिरफ्तार किया गया है। एसओजी जांच के दौरान आरोपी सुखराम ने प्राध्यापक इतिहास (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के लिए आवेदन किया था। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सुखराम ने अपने नाम से जारी प्रवेश पत्र में लगी फोटो को कांट-छांट कर प्रतियोगी परीक्षा-2022 में परीक्षा के लिए स्वयं के स्थान पर डमी अभ्यर्थी के रूप में अन्य व्यक्ति को बैठाया। अब डमी अभ्यर्थी की तलाश की जा रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/JmHqR0s
खुद की जगह डमी कैंडिडेट बिठाने वाला गिरफ्तार:प्राध्यापक इतिहास (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में स्वयं के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठा कर की थी परीक्षा पास
मंगलवार, सितंबर 10, 2024
0
Tags


