फलोदी शहर में आज देव जलझूलनी एकादशी पर शनिवार को धार्मिक आयोजन के साथ ही शहर में ठाकुरजी की रेवाड़ियां निकाली गई। इस बार श्री कल्याणराय जी के मंदिर आगे सभी रेवाड़ियां इकठ्ठा हुई। वहां से निकल कर शिवसर तालाब (नीलकंठ महादेव मंदिर) पहुंची। इस धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरूषों व बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे वर्ष में एक मात्र इसी दिन फलोदी के सभी प्रमुख ठाकुर जी के मंदिरो से शाम 5 बजे प्रभु पालकी में सवार होकर सरोवर में स्नान के लिए बैंड बाजों और अपने भक्तो के साथ शिवसर तालाब नीलकंठ महादेव मंदिर तक पहुंचते हैं। आज शहर में सभी प्रमुख ठाकुरजी के मंदिरों से रेवाड़ियों में भगवान ठाकुरजी को विराजित कर गाजे बाजे और जुलूस के साथ ठाकुरजी की सवारी रेवाड़ियां श्री कल्याणराय जी से रवाना होकर सत्यनारायण मंदिर, भया नंदी, पत्थर रोड़, नरसिंह मंदिर, किले के पिछे से होते हुए शिवसर तालाब पहुंची। जहां पर आरती और पूजन के बाद ठाकुरजी के जयकारों के साथ सभी रेवाड़िया पुनः अपने नियत स्थान के लिए रवाना हुई। ठाकुरजी की सवारी रेवाड़ियां को लेकर व दर्शनों के लिए मुख्य बाजार में दुकानों व घरों की छतों पर महिला श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी और शिवसर तालाब पर मेला सा नजारा रहा। ये रहे मौजूद इस मौके नगर परिषद सभापति पन्नालाल व्यास, एसडीएम सुनील पंवार, पंडित वासुदेव शर्मा, संजय शर्मा, दूर्गा दास, निरंजन शर्मा, कथा वाचक रविन्द्र व्यास, मन्नत शर्मा, जयकिशन बड़ला, किशन भठड़, विरेन्द्र शावणा, देवेन्द्र बुब, राजेश चांडा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LUv3dkC
फलोदी में नगर भ्रमण पर निकले ठाकुर जी:बैंड बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा, भक्तों के साथ पहुंचे शिवसर तालाब
रविवार, सितंबर 15, 2024
0
Tags

