जैसलमेर जिले के रामदेवरा में चल रहे मेले के बीच बम धमाके की धमकी दी गई है। जिसके बाद यहां पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के एरिया में छानबीन की। पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया- जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल को पोकरण रेलवे स्टेशन पर एक पर्ची मिली। पर्ची में लिखा है कि कपड़े के बने घोड़े लेकर आ रहे जातरुओं की जांच कीजिए, उसमें बम हो सकता है। मैं डरते हुए बाथरूम में बैठकर ये लिख रहा हूं। आप लोग BSF, पुलिस को सूचना दो। आतंकी मंदिर को घोड़े में बम रखकर उड़ा सकते हैं। आप लोग चेक कीजिए। एसपी ने बताया कि इस पर्ची के मिलने के बाद खुफिया एजेंसी और पुलिस अलर्ट हो गई है। मंदिर को खाली कराया जा रहा है। सभी कपड़े के घोड़ों को मंदिर से बाहर ले जाया जा रहा है। साथ ही ATS और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। कुछ महीने पहले ही जयपुर में भी बम धमाके की सूचनाएं मिली थीं, लेकिन वे सभी झूठी निकली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि यह किसी की शरारत हो सकती है। बता दें इस समय बाबा रामदेव का लक्खी मेला चल रहा है, जिसमें देश भर से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ें- राजस्थान के 100 हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी:मेल में लिखा- अस्पताल में सभी मारे जाएंगे, पहले की तरह इस बार भी झूठा निकला मामला जयपुर में DPS स्कूल-मॉल को बम से उड़ाने की धमकी:मेल में लिखा- तुम में से कोई भी जीने लायक नहीं, मैं सबको मार दूंगा जयपुर में एयरपोर्ट-कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी:टर्मिनल बिल्डिंग में बम रखा है, सभी लोग मर जाएंगे जयपुर के 56 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/J5UfW9a
रामदेवरा मेले में बम धमाके की धमकी:पोकरण रेलवे स्टेशन पर किसी ने पर्ची फेंकी, जयपुर में भी उड़ चुकी ऐसी अफवाहें
बुधवार, सितंबर 11, 2024
0


