लालसोट विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा उपखंड के राणौली गांव में मोरेल नदी पर ग्रामीणों के आपसी सहयोग से कच्चा बांध बनाने का काम किया जा रहा है। पिछले तीन-चार दिन से ग्रामीण मोरेल नदी पर ट्रैक्टर और जेसीबी की सहायता से बांध बनाने का काम कर रहे हैं। बुधवार को विधायक रामबिलास मीणा ग्रामीणों के द्वारा बनाए जा रहे बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विधायक ने कच्चे बांध में श्रमदान करते हुए ट्रैक्टर चलाया। विधायक ने ट्रैक्टर से बांध की पाल पर मिट्टी डालने का काम किया। विधायक रामविलास मीणा ने कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा हूं। मुझे पता है किसान के जीवन में ट्रैक्टर कितना उपयोगी होता है। ग्रामीण आपसी सहयोग से कच्चा बांध बना रहे हैं, जिसे देखा तो रहा नहीं गया और मैं भी ट्रैक्टर चला कर बांध की पाल पर मिट्टी डालकर श्रमदान करने का काम किया है। बांध के भरने पर आसपास के कई गांवों का भूजल स्तर बढ़ेगा। जिससे यहां के लोग खुशहाल होंगे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QjYyV5I
विधायक ने बांध की पाल बनाने के लिए चलाया ट्रैक्टर:राणौली गांव में बांध का निरीक्षण करने पहुंचे थे रामविलास मीणा
गुरुवार, सितंबर 19, 2024
0
Tags

