कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में गत वर्ष की यूनियन की छात्राओं ने सभी शिक्षिकाओं के लिए शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने संगीत व नृत्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न मनोजरंक गतिविधियां करवाई गई। उप-प्राचार्य डॉ. मनीषा माथुर ने सुंदर आयोजन के लिए छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. सुनीता माथुर, डॉ. रंजुला जैन, डॉ. रंजना अग्रवाल के साथ महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गीत-संगीत के साथ अंत में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/nl4t7H1
शिक्षिकाओं के लिए शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन:कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
शुक्रवार, सितंबर 06, 2024
0
Tags


