परतापुर @ पत्रिका. एडल्ट वेवसाइट बनाकर लड़कियों की फोटो डालने व विज्ञापन के जरिये लोगों को फंसाने और रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल-2023 को तत्कालीन लोहारिया थाना प्रभारी अंसार अहमद ने एक प्रकरण दर्ज कराया था कि सामागड़ा में दो युवक एडल्ट वेबसाइट बना लोगों को फंसाते और रुपये ऐंठते हैं। रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज एवं डिप्टी गढ़ीसुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन में गढ़ी थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। प्रकरण में पूर्व में विधि से संघर्षरत दो किशोरों को डिटेन व तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त सुमित पाटीदार को अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड मुहैया कराने का सह-अभियुक्त हेमंत प्रजापत लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी अग्रवाला ने अभियुक्त हेमंत की गिरफ्तारी पर 2,500 रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस ने हेमंत प्रजापत पुत्र कान्तिलाल प्रजापत निवासी आसोड़ा हाल सरेड़ी बड़ी, पुलिस थाना लोहारिया को गिरफ्तार किया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4Jk3pXq
फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार:एडल्ट वेबसाइट बना लड़कियों की फोटो अपलोड करता था, विज्ञापन दे लोगों को फंसाने पैसा ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार
बुधवार, अक्टूबर 23, 2024
0
Tags

