अजमेर | आर्य समाज की ओर से हरिभाऊ उपाध्याय नगर-विस्तार में स्थित भवन में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम और यज्ञ का आयोजन किया गया। नगर आर्य समाज के मंत्री डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा ने कहा कि रमेशचंद्र आर्य के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ हुआ। इसके बाद रेखा गुप्ता, मोहनी देवी भाट एवं शीला शर्मा द्वारा ईश्वर स्तुति के भजन प्रस्तुत किए। मुकेश हल्दानिया ने मंच संचालन किया। सत्यप्रकाश पुरोहित, पुष्पा शर्मा, प्रदीप गुप्ता, देवकी पुरोहित, जयप्रकाश, हेमलता थावानी, सुरेन्द्र सिंह चूंडावत, मुकेश कुमार माहेश्वरी, राधाकिशन चौहान, हर्ष कुमार मल्होत्रा, सीमा मल्होत्रा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gZEol4I
सत्संग, यज्ञ एवं भजन का आयोजन
सोमवार, अक्टूबर 21, 2024
0

