देसूरी | निकटवर्ती दुदापुरा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह सीबीईओं मोहनलाल बलाई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें राज्य स्तर पर चयन होने पर दो खिलाड़ियों और किशोरी मेले में प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शांतिलाल सोलंकी ने बताया कि विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र अमित कुमार व संदीप कुमार का ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राय स्तर पर चयन होने के साथ किशोरी मेले में छात्रा पायल कुमार प्रथम और नीता कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें उपस्थित अतिथि सीबीईओं मोहनलाल बलाई और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भंवरलाल घांची द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं शारीरिक शिक्षक लालाराम चौधरी का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3F9S8fc
राज्य स्तर पर चयन होने पर बहुमान किया
बुधवार, अक्टूबर 09, 2024
0
Tags


