जयपुर का जन्मदिन प्राचीन सांस्कृतिक केंद्र गैटेश्वर कला संस्थान की ओर से मंगलवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। संस्था के मंत्री ओ पी चांडक ने बताया कि इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से ढूंढाङी भाषा मे गुलाबी नगर की रोचक किस्सागोई थियेटर आर्टिस्ट अनिल मारवाड़ी द्वारा प्रस्तुत की गई। जयपुर की स्थापना के 297 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था द्वारा आयोजित इस समारोह मे ऐतिहासिक गैटोर की छतरियां स्थित जयपुर के महान संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह स्मारक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर वर्ल्ड हेरिटेज सिटी जयपुर के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र छात्राओं ने जयपुर के एतिहासिक, भव्य व दर्शनीय स्थलों के चित्र बनाए। सर्वश्रेष्ठ पेन्टिंग मे प्रथम पुरस्कार नाजिया को मिला जिसने अल्बर्ट हाल, द्वितीय अलविना को जिसने आमेर फोर्ट का और तृतीय अफसा रही। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों व उपस्थित गणमान्य ने जयपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर व हरा-भरा बनाए रखने हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया। समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर तथा वर्तमान पार्षद मनीष पारीक रहे तथा अध्यक्षता आशा गोलेचा ने की। कार्यक्रम मे पप्पू कुमार शर्मा, आशीष भट्ट, राधेश्याम गौतम, अनिल वशिष्ठ, विजय लुहाडिया, मनोज भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, हनी व्यास, धीरज चोइथानी आदि का सहयोग रहा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0hLN4gE
सुणो भायाजी : जैपर का किस्सा:अनिल मारवाड़ी ने दी रोचक प्रस्तुति; सर्वश्रेष्ठ पेन्टिंग मे प्रथम पुरस्कार नाजिया को मिला
बुधवार, नवंबर 20, 2024
0
Tags

