संविधान दिवस पर मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की पहल पर जयपुर जिले के सभी मदरसा स्कूलों में चार प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई। सर्वप्रथम संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। फिर मूल कर्तव्यों का वाचन किया गया। इसके बाद स्कूलों में 'मॉक संसद' का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करके उपयुक्त समाधान ढूंढने का प्रयास किया गया। साथ ही मॉक संसद में प्रतिपक्ष की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर मंत्री महोदय की ओर से दिया गया। अंत में संविधान की सामान्य जानकारी पर 10 प्रश्न का मॉक टेस्ट लिया गया। संविधान दिवस पर इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया और उनमें भारतीय संविधान के बारे में काफी जानकारी हासिल हुई।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/X7CwYPS
मदरसा स्कूलों में 'मॉक संसद' का हुआ आयोजन:विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन
बुधवार, नवंबर 27, 2024
0
Tags

