रामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार की शाम को साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त दो मोबाइल भी जप्त किए हैं। डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने बताया-पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुकंदबास गांव में एक युवक मोबाइल से साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहा है। थाना अधिकारी सवाई सिंह ने थाना स्तर पर एएसआई भोलाराम मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । पुलिस ने टीम के साथ मुकंदबास गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी मुबारिक उर्फ काडा पुत्र जान मोहम्मद उर्फ जानू वारदात को अंजाम देने के बारे में जानकारी ली तो पूछताछ में सामने आया कि सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व फर्नीचर इत्यादि सामानों की फोटो डालकर लोगों को सस्ते दाम में बेचने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी को साइबर ठगी की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया है और आरोपी के साथ और भी सदस्य हैं जो घटना को अंजाम देते हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है ।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IE6iqoM
रामगढ़ पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार:युवक से दो मोबाइल बरामद, पुलिस देखकर भागने की कोशिश की
गुरुवार, दिसंबर 05, 2024
0
Tags

