मारपीट के 22 महीने पुराने मामले में सिमलिया पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से खफा होकर पूर्व मंत्री भरत सिंह सिमलिया थाने पहुंच गए। भरत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर डेरा जमा लिया। भरत सिंह करीब डेढ़ घंटे से थाने के गेट के बाहर अपने 30-40 समर्थकों के साथ बैठे है। भरत ने अवैध खनन के 22 महीने पुराने मामले एक्शन नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि उल्टे पुलिस ने गलत गिरफ्तारी कर दी। भरत सिंह रात 8 बजे से थाने के बाहर बैठे है। उन्होंने रात थाने के सामने ही बिताने का एलान किया है। भरत सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय खान की झोपड़ियां के अवैध खनन जारी था। जिसकी शिकायत कई बार तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत से की थी। मेरे कहने पर ही महावीर मीणा अवैध खनन देखने खान की झोपड़िया में गया था। वहां महावीर के साथ मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत महावीर ने सिमलिया थाने में दी थी। इसके बाद एक महिला ने भी महावीर व राजकुमार के खिलाफ मारपीट की झूठी शिकायत थाने में दी थी। बारां से तत्कालीन मंत्री ने प्रभाव का इस्तेमाल करके झालावाड़ डीएसपी से जांच करवा ली। बिना जांच के ही मामले में चालान पेश करने की तैयारी कर ली। मैने तत्कालीन डीजी से बात की। जिसके बाद जांच अधिकारी बदला। फिर सीआईडी को जांच सौंप दी। ऐसा लंबे समय से तक चलता रहा। सरकार बदलने के बाद आईजी ने फाइल अपने पास मंगवा ली। फिर सीआईडी सीबी को जांच सोंप दी। काफी दिनों तक जांच लंबित रही। अबझूठे केस में चालान पेश करने के लिए महावीर मीणा कराड़िया को थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक तरफा कार्रवाई के खिलाफ थाने के बाहर बैठा हूँ जबतक ऊर्जा है बैठा रहूंगा। कल आगे की प्लांनिग करेंगे। महावीर को पुलिस दूसरी जगह ले गई। डीएसपी राजेश ने बताया कि फरवरी 2023 में प्रियंका नन्दवाना ने मारपीट की शिकायत दी थी। शिकायत में महावीर मीणा व राजकुमार पर रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच सीआईडी सीबी ने की थी। जांच के बाद फाइल मिली। जिसमें आज महावीर मीणा को गिरफ्तार किया है। भरत सिंह जी थाने के बाहर बैठे है उनसे समझाइश की है सुबह महावीर को कोर्ट में पेश कर देंगे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GH9aumA
थाने के बाहर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री भरत सिंह:पुलिस पर गलत एक्शन लेने का आरोप लगाया, बोले जब तक ऊर्जा है तब तक बैठा रहूंगा
बुधवार, दिसंबर 04, 2024
0

