जिले के केसरीसिंहपुर एरिया के गांव 32 एफ अरायण में शुक्रवार को जंगली बिलाव की एक्टिविटी नजर आई है। यह जंगली बिलाव पिछले कुछ दिन से केसरीसिंहपुर एरिया में एक्टिव है। यह बिलाव कुत्तों को मार चुका और एक मुर्गे पर भी इसने हमला किया था। इलाके के गांव गुलाबेवाला में 22 दिसंबर को पहली बार इस बिलाव की एक्टिविटी नोटिस की गई थी। एक सीसीटीवी कैमरे में बिलाव नजर आने के बाद इसके इलाके में एक्टिव होने की पुष्टि हुई थी। 22 दिसंबर को बिलाव नजर आने के बाद पिछले करीब दस दिन से इसकी कोई एक्टिविटी नोटिस नहीं हुई थी, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर यह बिलाव अरायण इलाके में दिखा। गांव 32 एफ अरायण के पूर्व सरपंच तिलोकाराम के खेत में यह बिलाव शुक्रवार दोपहर नजर आया। तिलोकाराम दोपहर में अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ खेत गया था। इस दौरान उसे यह बिलाव दिखा। उसने काफी दूरी से इसके फोटो भी लिए। तिलोकाराम का कहना है कि यह वही बिलाव है जो कुछ दिन पहले इस इलाके में नजर आया था। वन विभाग को दी सूचना बिलाव नजर आने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस पर रेंजर मोहनलाल मौके पर पहुंचे। रेंजर मोहनलाल ने बताया कि बिलाव नजर आने के बाद 32 एफ अरायण में पहले पिंजरा लगाया गया था लेकिन बिलाव पकड़ा नहीं गया। अब एक बार फिर एक्टिविटी नजर आने पर यहां पिंजरा लगाया गया है। इसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/yxONs1S
अरायण में नजर आया जंगली बिलाव:10 दिन से केसरीसिंहपुर एरिया में है बिलाव, कुत्तों को मार चुका
शनिवार, जनवरी 04, 2025
0

