क्षेत्र के छत्रसालपुर की पहाड़ी पर सुबह अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग कुछ ही समय में फैल गई। तेज लपटों ने छोटे पेड़-पौधों को जलाकर नष्ट कर दिया। आग से पहाड़ी का करीब 500 मीटर क्षेत्र प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद बांसवाड़ा नगर परिषद से दमकल को बुलाया गया। करीब एक से डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पहाड़ी के ठीक नीचे पूरा गांव बसा हुआ था। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। छत्रसालपुर निवासी परमेश्वर ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पहाड़ी पर आग लगती देखी गई। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला, लेकिन तेज लपटों को देखकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया। गांव के पास आग लगने से कई घरों को खतरा था, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K6ETdAt
छत्रसालपुर के जंगलों में आग:पेड़ पौधे जले, फायर ब्रिगेड ने 4 घंटों की कोशिश के बाद आग पर पाया काबू
शुक्रवार, मार्च 14, 2025
0
Tags

