सीआईडी क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की टीम ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई कर चावल के कट्टों की आड़ में सप्लाई के लिए हरियाणा से गुजरात शराब ले जाते एक ट्रक को दिल्ली-अजमेर हाईवे 14 नंबर पुलिया के पास डिटेन किया। ट्रक में 12 लाख रुपए कीमत की हरियाणा निर्मित अवैध शराब के 114 कार्टून लोड थे। मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर को मुरलीपुरा थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया कि पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल महेश सोमरा, हेमंत शर्मा, महावीर सिंह एवं कॉन्स्टेबल गंगाराम व जितेंद्र की एक टीम को रवाना किया गया था। सूचना पर कार्रवाई कर मुरलीपुरा थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर 14 नंबर पुलिया के पास गुजरात नंबर के संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। ट्रक में 30 टन चावल कट्टों में भरे हुए थे। जिसके नीचे हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 114 कार्टून छुपाए हुए थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ट्रक ड्राइवर सरफुद्दीन (21) पुत्र शोकत निवासी नूंह हरियाणा ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था। पुलिस ने अवैध शराब सहित ट्रक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपए है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/na9bwuL
जयपुर क्राइम ब्रांच ने पकड़ी 12 लाख की अवैध शराब:हरियाणा से तस्करी कर ले जा रहे थे गुजरात, चावल के कट्टों के नीचे रखी थी छुपाई
रविवार, अप्रैल 06, 2025
0
Tags

