नागौर के जायल उपखंड क्षेत्र में अंबाली चौराहे पर खड़े तीन जनों को एक कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। कैंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव छोटी खाटू सीएचसी में रखवाए हैं, सुबह तीनों के शव का पोस्टमार्टम होगा। इधर ग्रामीणों ने बेलगाम कैंपर गाड़ियों के आतंक को लेकर घटना के बाद भारी आक्रोश जताया। एएसआई रामप्रकाश ने बताया कि करीब 8 बजे बरनेल गांव के चोटियों की ढाणी निवासी मां-बेटा व पोता अंबाली चौराहे पर एक पंचर की दुकान पर खड़े हुए बाइक में हवा भरवा रहे थे। तभी कठौती की तरफ से आ रही एक कैंपर गाड़ी ने तीनों को टक्कर मार दी। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना में बरनेल के चोटियों की ढाणी निवासी बाना(45), अहमद रजा(22) और अवेस(10) की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि अहमद और अवेस के शव कई फीट उछलकर एक खेत में जा गिरे और बाना की लाश कैंपर के नीचे कई फीट तक घसिटती चली गई। दर्दनाक टक्कर के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और बेलगाम कैंपर गाड़ियों के जमकर गुस्सा निकाला। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। अभी वारदात स्थल और छोटी खाटू सीएचसी के बाहर काफी बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zgQWoh6
नागौर में कैंपर ने 3 को कुचला, मौके पर मौत:पुलिस के लिए चुनौती बनी कैंपर, पंचर की दुकान पर खड़े थे तीनों
गुरुवार, अप्रैल 17, 2025
0
Tags


