रामनवमी के पावन अवसर पर प्रतापनगर स्थित सांवरिया सदन में आयोजित राम कथा और भजन संध्या में श्रोताओं को भक्तिरस में डुबो दिया। युवा कथावाचक सृष्टि पांडेय के नेतृत्व में भूमिका नरूका, प्रियंका पुरोहित और अदिति ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सृष्टि ने जगजीत सिंह के प्रसिद्ध गणेश भजन 'गाइये गणपति जगवंदन' से की। इसके बाद रामायण के विभिन्न प्रसंगों को भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। राम के जन्म से लेकर सीता विवाह, वनवास, केवट और शबरी प्रसंग को रोचक ढंग से पेश किया गया। कार्यक्रम का सबसे यादगार क्षण राम-भरत मिलन का प्रसंग रहा। रवींद्र जैन द्वारा निर्देशित भजन 'राम भक्त ले चला ले राम की निशानी' ने श्रोताओं की आंखें नम कर दीं। 'की जो केसरी के लाल' भजन ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में संगीत का साथ कीबोर्ड पर पियूष कुमार, तबले पर नरेंद्र और ऑक्टोपेड पर दुर्गेश बालोदिया ने दिया। समापन राम-स्तुति और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ हुआ।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IRTXElb
रामनवमी पर भक्तिमय माहौल:सृष्टि पांडेय और साथी कलाकारों ने राम कथा और भजनों से बांधा समां
मंगलवार, अप्रैल 08, 2025
0
Tags

