दौसा जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हिस्ट्रीशीटर पिंटू मीणा मर्डर केस में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। थाना इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी उमेश मीणा और अंगद मीणा निवासी खेड़ा मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी उमेश के खिलाफ दौसा, अलवर और उदयपुर जिलों के थानों में 7 मामले दर्ज हैं, जबकि अंगद मीणा के खिलाफ अलवर जिले थानों में 4 केस दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पिता ने दर्ज कराई थी FIR पुलिस ने बताया कि इस सम्बंध में 14 जून को मृतक के पिता रामखिलाडी मीणा निवासी ग्वारकी थाना बालाहेड़ी ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसका बेटा हरिसिंह उर्फ पिंटू मीणा 13 जून को अपनी बहन से मिलने ऊकेरी गांव के लिए रवाना हुआ था। अगले दिन सूचना मिली कि हरिसिंह का रात को 5-6 लोगों ने मर्डर कर दिया। 3 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में आरोपी गणेश मीणा उर्फ गोरधन निवासी खेड़ा मंगलसिंह, गोलू मीणा और अर्जुन सिंह राजपूत निवासी सरावली को गिरफ्तार किया था। मामले जांच में सामने आया कि मृतक हरिसिंह, आरोपी उमेश और उसके साथी अंगद मीणा का क्राइम रिकॉर्ड है। ऐसे में मृतक और आरोपी आपसी रंजिश रखते थे। जिसके चलते आरोपी उमेश ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर हरि सिंह की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या की थी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9VZswTX
हिस्ट्रीशीटर मर्डर केस के मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार:अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, आपसी रंजिश के चलते किया था मर्डर
शनिवार, जून 21, 2025
0
Tags

