चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस के हल्ला बोल प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भाजपा में थे, वे अब कांग्रेस में जाकर निराधार आरोप लगा रहे हैं। राठौड़ ने यह बयान मेडिकल कॉलेज में एक पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में दिया। गौरतलब है कि इससे पहले एमपी राहुल कस्वां और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया गया था।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1OHV2xB
कांग्रेस के हल्ला बोल प्रदर्शन पर राजेन्द्र राठौड़ का पलटवार:कहा- पार्टी छोड़कर गए लोग लगा रहे बेबुनियाद आरोप
रविवार, जून 15, 2025
0


