दौसा जिला एवं सत्र न्यायाधीश हुकुम सिंह राजपुरोहित समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा तैयार किए गए जनजागरूकता पोस्टरों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीजे कोर्ट के अवकाश गृह में किया गया। पोस्टर्स का हुआ विमोचन जिला जज ने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण एवं बाल शोषण उन्मूलन के लिए सभी विभागों को जागरूकता की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पोक्सो एक्ट) एवं गुड-टच, बैड-टच से संबंधित ’’चुप्पी तोड़ो और कहो दुर्व्यवहार अब और नहीं’’ एवं बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए ’’चेतावनी संदेश’’ पोस्टरों का विमोचन किया गया। बाल लैंगिक हिंसा, भिक्षावृति रोकने के प्रयास करें पोस्टरों में बाल लैंगिक हिंसा एवं बाल भिक्षावृति से संबंधित विधिक एवं दण्डात्मक प्रावधानों के साथ लघु चित्रात्मक रूप में गुड टच - बैड टच संबंधी जागरूकता सामग्री सम्मिलित की गई है। इन पोस्टरों में क्यूआर कोड के माध्यम से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा सृजित पोक्सो एक्ट की वीडियो सीरीज एवं चाइल्ड लाइन एनजीओ द्वारा सृजित हाथों की लकीरें मूवी का भी एक्सेस मिलता है। सचिव ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पोक्सो सहित विभिन्न बाल अपराधों से पीडित बच्चों को निशुल्क विधिक सहायता, पीडित प्रतिकर आदि उपलब्ध कराया जाता है एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ समन्वय कर बाल अधिकारों के संरक्षण का प्रयास किया जाता है। ये न्यायाधीश रहे मौजूद पोस्टर विमोचन में प्रेम राजेश न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, रेखा राठौड न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय, रविकांत सोनी, अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश, संतोष अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उमेश वीर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीमा करोल अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 1, रविकांत मीना अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 2, कविता मीना न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पुलकित शर्मा अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। सहायक निदेशक विश्व देव पाड़े ने बताया कि पोस्टर्स को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, प्रसिद्ध क्षेत्रों एवं तालुका स्तर तक के न्यायालयों में लगाया जाएगा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नरेश बंसल, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी मनमोहन सिंह राजावत एवं ओआरडब्ल्यू मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TQB91ji
विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बाल संरक्षण-इकाई के पोस्टर का विमोचन:जिला जज बोले- 'चुप्पी तोड़ो, कहो दुर्व्यवहार अब और नहीं' डीजे कोर्ट में हुआ प्रोग्राम
शनिवार, जून 07, 2025
0
Tags

