जयपुर में प्रतापनगर स्थित कविता कैंसर केयर सेंटर में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया। राजे ने कहा कि कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं होता। उन्होंने कैंसर को एक लड़ाई बताते हुए कहा कि हिम्मत से इस बीमारी को हराया जा सकता है। उनके साथ आरयूएचएस के पूर्व कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी भी मौजूद थे। बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट और सेंट ज्यूड चाईल्ड केयर इंडिया द्वारा संचालित इस अस्पताल में सिर्फ बच्चों के कैंसर का इलाज किया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अस्पताल के हर वार्ड का दौरा किया। वहां भर्ती प्रदेशभर के 48 बच्चों और उनके परिजनों से मिलीं। राजे ने कहा कि ताकत, शक्ति, प्रार्थना और समय पर इलाज से कैंसर को हराया जा सकता है। उन्होंने इस बात की सराहना की कि यहां बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी रहकर इलाज करवा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स दिखाईं और अपने हाथ से बनाया बैग उपहार स्वरूप दिया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TEWlkno
कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलीं वसुंधरा राजे:बोलीं- धैर्य और हौसले से कैंसर को हराया जा सकता है
बुधवार, जून 11, 2025
0


