जयपुर के लल्लापुरा में नव जीवन केंद्र में एक विशेष मॉर्निंग वेलनेस सेशन - दिल से दिमाग तक का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम नव जीवन केंद्र और जॉयफुल हेवन काउंसलिंग सेंटर के प्रयास से हुआ। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक भलाई को लेकर जागरूकता फैलाने और समाज में इस विषय पर बातचीत को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इस दौरान लोगों ने योग और मेडिटेशन के साथ तनाव कम करने के लिए अपने मन की बातें एक दूसरे से कही। कार्यक्रम के दौरान सांस संबंधी एक्सरसाइज और मेडिटेशन कराया गया। इसके साथ ही लॉफिंग थेरेपी और डिजिटल डिटॉक्स जैसी गतिविधियां भी हुई। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि हर 15 दिन में शहर में ऐसे आयोजन कराए जाएंगे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UsRd7nZ
दिल से दिमाग तक मॉर्निंग वेलनेस सेशन हुआ:लोगों ने योग और मेडिटेशन से तनाव कम किया, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया
सोमवार, जून 16, 2025
0


