बूंदी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सोमवार को हिंडोली पंचायत समिति क्षेत्र में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजयगढ़, नेहड़ी, ब्राह्मणों की झोपड़ियां, रुणीजा, रोशन्दा और पगारा गांवों के किसान शामिल हुए। कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद जोधपुर, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान कोटा और कृषि विश्वविद्यालय कोटा के वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती, जलवायु प्रतिरोधी फसलें और सब्जियों की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। कृषि विश्वविद्यालय कोटा के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. प्रताप सिंह ने रुणीजा और नेहड़ी शिविर में किसानों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान से किसानों को ग्राम स्तर पर फसल पूर्व समाधान मिल रहा है। कृषि विभाग और वैज्ञानिक खेती को अधिक उन्नत और लाभकारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय कोटा के वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र कुमार मीणा ने खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों और फसल प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विभिन्न विशेषज्ञों ने भी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की। कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qYOCeDU
हिंडोली में किसान सम्मेलन आयोजित:कृषि वैज्ञानिकों ने दी प्राकृतिक खेती और फसल प्रबंधन की जानकारी
मंगलवार, जून 03, 2025
0
Tags

