राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'मिस राजस्थान' का 27वां ग्रैंड फिनाले शनिवार रात बिड़ला ऑडिटोरियम में रॉयल अंदाज में आयोजित किया गया। 5 हजार से ज्यादा गर्ल्स के बीच मुकाबले के बाद टॉप 28 मॉडल्स ने इस मंच पर फिनाले की रैम्प वॉक की। सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी और चकाचौंध लाइट्स के बीच मिस राजस्थान 2025 का ताज ट्विंकल पुरोहित को पहनाया गया। इसके साथ ही मीनाक्षी छापोला फर्स्ट रनरअप, रिशिता काशीवा सेकेंड रनरअप, तृषा चौधरी थर्ड रनरअप, दिशा भट्ट फोर्थ रनरअप, अदिति ब्रह्मभट्ट फिफ्थ रनरअप और खुशी प्रधनानी सिक्स्थ रनरअप बनीं। रैम्प पर फ्लोरा, फैशन और फिनेस का फ्यूजन फिनाले की शुरुआत निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग के आउटफिट्स में ओपनिंग राउंड से हुई, जहां सभी 28 कंटेस्टेंट्स ने रैम्प पर पहली झलक दी। इसके बाद सेमी ब्राइडल राउंड में जयपुर की डिजाइनर माधुरी चेतवानी का कलेक्शन लॉन्च किया गया, जिसे 14 शॉर्टलिस्टेड मॉडल्स ने कैरी किया। वहीं टॉप 7 मॉडल्स ने मीनाक्षी के स्पेशल गाउन्स में फिनाले राउंड पर अपनी परफॉर्मेंस दी। फैशन कोरियोग्राफी शाहरुख ने की। शो को राकेश शर्मा ने होस्ट किया और डांस फिलर्स 'मूवर्स एंड शेखर डांस ग्रुप' के रहे। फाइनलिस्ट्स का मेकअप और मेकओवर मीनाक्षी सोलंकी (दीवा एंड डेबोनेयर) की टीम ने किया। फिनाले में ब्यूटी, कॉन्फिडेंस और कंफ्यूजन के बीच जब जजेस ने सवाल किए, तो फाइनलिस्ट्स ने बेहद होशियारी से अपने जवाब दिए। ग्रैंड जूरी में मुकेश मिश्रा, एकता जैन, राज बंसल, आंचल बोहरा, अरशद हुसैन, मीनाक्षी सोलंकी और ऐश्वर्या पातपति शामिल रहे। दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, दिग्गज हुए शामिल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया और भारत 24 के सीएमडी जगदीश चंद्र थे। दीप प्रज्वलन समारोह में संरक्षक सुरेश मिश्रा, पवन गोयल, संदीप जैन, डॉ. दिनेश गुप्ता, रूपेश केडिया, अतुल शर्मा, आलोक शर्मा, सुरेंद्र कालरा, विकास जैन, अंशुल जैन, वासु जैन, कीर्ति जैन और मंजीत सिंह शामिल रहे। 28 टाइटल्स भी किए गए सम्मानित विनर कैटेगरी के अलावा 28 टाइटल्स भी दिए गए, जिसमें बेस्ट वॉक, बेस्ट स्किन, बेस्ट स्माइल, मिस पॉपुलर, मिस फैशन डिवा जैसे टाइटल्स शामिल रहे। शो का आयोजन फ्यूजन ग्रुप ने रूवी डिजिटल के सहयोग से किया। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिशा मिश्रा ने बताया कि यह 27वां संस्करण अब तक का सबसे भव्य आयोजन रहा। फैशन और टैलेंट का बेहतरीन संगम स्टेज, लाइटिंग और म्यूजिक की भव्यता के साथ पूरे आयोजन ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा। शो के अंत में सभी पार्टिसिपेंट्स को सर्टिफिकेट और गिफ्ट्स दिए गए। इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि फैशन इंडस्ट्री में इनके लिए आगे बेहतरीन अवसर हैं। आने वाले समय में मिस राजस्थान को नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। देखिए... मिस राजस्थान फोटोज में
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/w6ky9lU
मिस राजस्थान 2025 का ग्रैंड फिनाले: ट्विंकल पुरोहित बनीं विनर:5 हजार गर्ल्स को पछाड़ टॉप पर पहुंचीं, स्मार्ट जवाबों से मिला ताज
सोमवार, जुलाई 14, 2025
0

