जयपुर के शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक शातिर चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है। इसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी नाबालिग को साथ में लेकर चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया करता था। पुलिस टीम ने करीब 400 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस को एक बाइक, सोने की एक चैन रिकवर हुई। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- 10 जुलाई को योगेन्द्र खंडेलवाल ने एक रिपोर्ट शिप्रापथ थाने में दी। इसमें पीड़ित ने बताया- वह 9 जुलाई को उनकी पत्नी शाम 5.54 बजे सब्जी लेने के लिये मकान के सामने गई थी। आस पास में कई और महिलाएं भी थी। तभी अचानक दो लड़के मोटरसाइकल पर आए। पत्नी की सोने की चैन छिन कर भाग गए। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सीआई शिप्रा पथ राजेन्द्र गोदारा के सुपर वीजन में एक टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की गई। आरोपी की पहचान राममोहन उर्फ मुन्ना बागरिया के रूप में हुई। इस के बाद टीम ने आरोपी के सम्भावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। आरोपी वारदात के बाद लगातार लोकेशन बद कर रह रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने रेवाड़ी, नारनौल, हिसार में दबिश दी। इस दौरान आरोपी रेवाड़ी में पकड़ा गया। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने लूटी गई सोने की चैन,एक बाइक रिकवर की। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उस ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिल कर कई वारदातों को अंजाम दिया है। वह कई सालों से इस प्रकार की वारदात कर रहा है। पुलिस को उस की लोकेशन ना मिले इस के लिए वह वारदात के बाद कॉलोनी में ही चक्कर लगा रहता हैं। जिस से पुलिस उसका रूप नहीं पकड़ सके।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/RCgoG2A
जयपुर में चेन लूटी, 400km पीछा कर बदमाश को पकड़ा:एक नाबालिग भी साथ मिला, पुलिस ने 100 सीसीटीवी फुटेस खंगाले
सोमवार, जुलाई 14, 2025
0

