जालोर के सायला स्थित भांडवपुर संघर्ष समिति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने दाडमचंद जैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। लेकिन कोई सबूत पेश नहीं कर पाई। जिस पर कोर्ट ने जमानत दे दी। संघर्ष समिति के सदस्यों ने 1 नवंबर 2024 को सायला थाने में रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया था कि दाडमचंद जैन वॉट्सऐप ग्रुप पर संघर्ष समिति के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कई अमर्यादित शब्द भ्रष्टाचारी और हत्यारा लिखकर संघर्ष समिति और महाराज को अपमानित किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर दाडमचंद जैन को गिरफ्तार किया था। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन उसके खिलाफ पुलिस कोई सबूत पेश नहीं कर पाई। जिस पर कोर्ट ने दाडमचंद जैन को जमानत दे दी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/zyfKPuY
पुलिस सबूत नहीं जुटा पाई, आरोपी को मिली जमानत:वॉट्सऐप पर भांडवपुर संघर्ष समिति के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, शुक्रवार को कोर्ट में किया था पेश
शनिवार, जुलाई 05, 2025
0

