डूंगरपुर कोतवाली पुलिस ने दंपती से मारपीट के मामले में दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है। कोतवाली थाने के एएसआई दिलीप सिंह के अनुसार गैंजी निवासी हर्षद जैन ने 6 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हर्षद ने बताया कि वह रात को अपनी पत्नी के साथ कार में डूंगरपुर से गैंजी जा रहा था। प्रताप नगर सर्किल के पास दो बाइक सवारों ने उसकी कार रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने कार के कांच पर मुक्के मारे। कार नहीं रोकने पर उन्होंने आगे जाकर बाइक कार के सामने लगा दी। आरोपियों ने शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर दंपती के साथ मारपीट की। दंपती किसी तरह वहां से निकलकर न्यू कॉलोनी में अपने ताऊजी के घर के पास पहुंचे। आरोपी वहां भी पहुंच गए। उन्होंने लाठी और कड़े से पति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद मझोला निवासी महेश और लोकेश मीणा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hVcUt2S
डूंगरपुर में दंपती से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार:शराब के लिए पैसे नहीं देने पर कार रोककर की थी मारपीट, दो भाई गिरफ्तार
बुधवार, जुलाई 09, 2025
0
Tags

