हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात कॉलेज की स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट राजस्थान की रहने वाली है। स्टूडेंट कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बाबैन पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, अलवर की रहने वाली प्रिया बाबैन के निजी कॉलेज में BMS की पढ़ाई कर रही थी। प्रिया यहां हॉस्टल में ही रहती थी। आज रात उसने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हॉस्टल में रह रही अन्य स्टूडेंटओं ने मामले की सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। वजह साफ नहीं हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी के बयान भी दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस ने प्रिया के परिजनों को सूचित कर दिया हैं। सुबह तक प्रिया के परिजन अलवर से कुरुक्षेत्र पहुंच जाएंगे। पूर्व सांसद का कॉलेज ये निजी कॉलेज पूर्व सांसद का है। इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन से बातचीत की गई, मगर उन्होंने बात सुबह पर टालते हुए कॉल कट कर दी। उधर, जांच अधिकारी SI बलबीर दत्त का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुबह होगा पोस्टमॉर्टम SI बलबीर दत्त ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल भेजा जा रहा है। सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्टूडेंट के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rYOLu05
कुरुक्षेत्र में राजस्थान की स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल में लगाया फंदा; पूर्व सांसद के कॉलेज से कर रही थी BMS की पढ़ाई
रविवार, जुलाई 06, 2025
0
Tags

