बाड़ी शहर में निराश्रित जानवरों की समस्या गंभीर होती जा रही है। रामू तिराहे से रेलवे फाटक मार्ग पर एक नई घटना सामने आई। शाम लगभग 7 बजे एक सांड का सिंग सड़क किनारे खड़ी साइकल रिक्शा के हैंडल में फंस गया। रिक्शा चालक ने सांड को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड ने जोर लगाया तो वह रिक्शा और सामान के साथ सड़क पर गिर पड़ा। इस घटना से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय युवा रविंद्र कुमार बंसल, ज्ञानी, सचिन अग्रवाल और रंजीत परमार मौके पर पहुंचे। सोनू परमार, रमन कोली सहित कई लोग भी वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस और युवाओं ने मिलकर सांड का रेस्क्यू किया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद सांड के सिंग को रिक्शे से अलग किया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। रविंद्र बंसल के अनुसार, शहर में आवारा सांड और बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सांडों के हमले में अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन और पुलिस की बैठकों में इस मुद्दे को उठाया गया है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xIVSDXw
बाड़ी में रिक्शे में फंसा सांड का सिंग,VIDEO:15 मिनट तक जाम, पुलिस और युवाओं ने मिलकर निकाला
शनिवार, जुलाई 12, 2025
0

