राजसमंद में आज पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए दोनों पारी की परीक्षा सम्पन्न हुई। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें से पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 तक सम्पन्न हुई। दोनों पारियों में कुल 7536 परीक्षार्थी के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई, जहां कुल 4833 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। । परीक्षा की सुरक्षा व अनुशासन के लिए डीएसपी और पुलिस निरीक्षक सहित 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया। जांच के पुख्ता बंदोबस्त रहे नोडल अधिकारी एएसपी महेंद्र कुमार पारीक के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी व निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य रखा गया। प्रत्येक पारी में 3768 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर डीएसपी व पुलिस निरीक्षक को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, साथ ही प्रवेश द्वार पर उप निरीक्षक, एएसआई, महिला कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबल टीम तैनात रही। अधिकारियों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं एएसपी रजत विश्नोई के नेतृत्व में तहसीलदार का सतर्कता दल और डीएसपी की मोबाइल पार्टियों ने भी निगरानी रखी। ड्यूटी में लगे अधिकारियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा ऑफलाइन मोड में सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहली पारी के लिए सुबह 8 से 9.30 बजे तक व दूसरी पारी के लिए दोपहर 1 से 2.30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य किया गया। एंट्री परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले बंद हो जाएगी। परीक्षा केन्द्र और बैठक व्यवस्था परीक्षा केंद्रों पर गांधी सेवा सदन में 288 गायत्री विद्या मंदिर राजनगर में 240 बालिका स्कूल आसोटिया में 240 उच्च माध्यमिक स्कूल धोइंदा में 240 एलपीएस जेके स्कूल में 360 महर्षि महिला शिक्षण संस्थान भावा में 312 नव प्रभात पब्लिक स्कूल एमडी में 336 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजनगर में 240 सेंट मीरा लॉ कॉलेज में 600 बालकृष्ण विद्याभवन कांकरोली में 312 सुभाष पब्लिक स्कूल हाउसिंग बोर्ड राजसमंद में 600 वही परीक्षा के बाद रोडवेज बसों की कमी के कारण अभ्यर्थियों को वापसी के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान राजनगर बस स्टैण्ड पर 200 से अधिक अभ्यर्थी जोधपुरा व जयपुर की ओर जाने वाली बसों का इंतजार करते रहे। हालांकि इस दौरान राजनगर पुलिस थाना इंचार्ज सवाई सिंह बस स्टैण्ड पर खड़े रहे व रोडवेज डिपो से सम्पर्क कर बसों के इंतेजाम की बात कही।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6cRa1jz
राजसमंद में अधिकारियों को फोन ले जाने की अनुमति नहीं:कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की दोनो पारियों में 11 सेंटर पर 4833 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी
सोमवार, सितंबर 15, 2025
0
Tags

