भीलवाड़ा में खारी नदी में नहाने गए पांच लड़के नदी के तेज बहाव में बह गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने चार लड़कों को बचा लिया। जबकि एक फिलहाल लापता है,जिसकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखारों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने चार को बचाया मामला शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के गजसिंहपुरा गांव का है,गुरुवार शाम यहां कस्बे में रहने वाले पांच लड़के खेत से नहाने के लिए गए थे, इस दौरान नदी के तेज बहाव में पांचों बह गए। इस पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला इनकी तलाश की गई और आधे घंटे की मशक्कत के बाद चार लड़कों को बचा लिया गया। एसडीआरएफ टीम के पहुंचे ही रेस्क्यू शुरू किया जाएगा शंभूगढ़ थाना प्रभारी आशुतोष पांडे ने बताया कि फोन के जरिए सूचना मिली थी की गजसिंहपुरा में खारी नदी में पांच लड़के नहाने गए थे। इस दौरान नदी के तेज बहाव में ये सभी बह गए। ग्रामीणों ने चार लड़कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि सुशील (16 ) पिता जगदीश बलाई निवास सिंह गजसिंहपुरा नदी में बह गया।एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है उनके आते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। एक बालक की तलाश जारी एक बालक का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस लापता बालक की ग्रामीण और पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल है।फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है और इस बालक की तलाश की जा रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W37TKmJ
भीलवाड़ा में नदी के बहाव में बहे 5 बच्चे:सभी नहाने गए थे, ग्रामीणों ने 4 को बचाया, एक की तलाश शुरू
शुक्रवार, सितंबर 12, 2025
0

