राज्य सरकार ने 5 सितम्बर कोसम्मानित होने वाले शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार प्रदेश के 75 टीचर्स काे राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 9 टीचर्स का चयन राज्य सरकार ने अपने स्तर पर किया है, वहीं 66 टीचर्स का चयन उनके आवेदन के आधार पर किया गया है। सभी 75 टीचर्स को पांच सितम्बर को बिड़ला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा टीचर अवॉर्ड देंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बुधवार देर शाम इस संबंध में दो अलग अलग लिस्ट जारी की है। आवेदन के आधार पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सभी जिलों से टीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें प्राइमरी, अपर प्राइमरी और सैकंडरी- सीनियर सैकंडरी लेवल के टीचर्स को अलग अलग चयनित किया गया है। इनके अलावा अभी जिला और ब्लॉक लेवल पर भी टीचर सम्मानित होंगे। जिनकी लिस्ट जिला स्तर पर अलग से जारी की जाएगी। जिन टीचर्स का चयन राज्य सरकार ने सीधे अपने स्तर पर किया है उनमें ये नाम हैं- जिला स्तर चयनित इन शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qfc6KPe
राजस्थान के 75 टीचर्स को सीएम शर्मा करेंगे सम्मानित:9 अध्यापकों का सीधे चयन हुआ; 5 सितम्बर को जयपुर में होगा आयोजन
गुरुवार, सितंबर 04, 2025
0
Tags

