जयपुर के बिड़ला सभागार में शुक्रवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में कुल 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें से 66 शिक्षक तीन अलग श्रेणियों से चुने गए। शेष 9 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष श्रेणी में शामिल किया गया। सभी सम्मानित शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। जयपुर जिले से प्राथमिक स्तर की श्रेणी में कोई शिक्षक नहीं चुना गया। कक्षा 6 से 8 की श्रेणी में जयपुर से राजेश शर्मा और वंदना शर्मा का चयन हुआ। कक्षा 9 से 12 की श्रेणी में सुनील कुमार उपाध्याय को चुना गया। विशेष श्रेणी में शूरवीर सिंह, देवकरण, रचना राठौड़, प्रवीन कुमार जैन, रामविलास, कोशल किशोर, सरदार सिंह, धवनी आमेटा और सुमन स्वामी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भास्कर संवाददाता ने अलग-अलग जिलों से आए शिक्षकों से जाना उनके सम्मान पाने के पीछे छुपा उनका समर्पण।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vzotDpG
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में:जयपुर में 75 शिक्षकों को मिला सम्मान, 9 को विशेष श्रेणी में किया गया शामिल
शनिवार, सितंबर 06, 2025
0
Tags


