सिरोही महिला थाने में एक युवती ने दो युवकों के खिलाफ रेप का और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे शिवगंज के एक कैफे में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे बेहोश कर गेस्ट हाउस ले गया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह बार-बार जबरन संबंध बनाने की कोशिश करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जबरन सिरोही से बाहर ले गया और वहां धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। पुलिस पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से एक आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में व दूसरे आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T9H65QI
युवती से रेप कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव:कैफे में बेहोश कर गेस्ट हाउस ले गए, दो आरोपी कोर्ट में पेश
सोमवार, सितंबर 08, 2025
0
Tags


