जालोर शहर के अस्पताल चौराहा पर मंगलवार दोपहर को एक कार व ऑटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार एक महिला घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया और मौके से भीड़ को हटाया। पुलिस ने बताया- ऑटो रिक्शा चालक जयेश गर्ग अस्पताल चौराहा से सवारियों को बैठाकर सूरज पोल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे आ रहे कार चालक बागरा निवासी सतार खां पुत्र आजू खां ने ओवरटेक करते समय साइड से ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो बेकाबू बोकर फुटपाथ पर चढ़ गया। इसमें सवार महिला रोड पर जा गिरी। लोगों ने महिला को जालोर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज कर घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से भीड़ को हटा कर मामला शांत किया। एक बार कार को जब्त कर थाने ले गए। हालांकि इस मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से किसी प्रकार की लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VdDgfKX
जालोर में कार-ऑटो-रिक्शा की टक्कर:एक महिला घायल, पुलिस ने समझाकर मामला किया शांत
बुधवार, सितंबर 03, 2025
0

