राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा आज से शुरू हुई। पहला पेपर सामान्य ज्ञान का सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुआ। दूसरा पेपर सामाजिक विज्ञान का दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5.30 बजे खत्म हुआ। इससे पहले जोधपुर में बनाड़ के खेतेश्वर स्कूल में बने सेंटर पर पहली पारी में खुले प्रश्न पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पेपर लीक के नारे लगए। वहीं जोधपुर में पेपर लीक की अफवाहों के बीच अभ्यर्थियों ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें पेपर लीक की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर लीक नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि पेपर लीक होने से मेहनती छात्रों का एक साल बर्बाद हो जाता है। वीडियो में देखें जयपुर में अभ्यर्थियों का क्या कहना है.....
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qeYVIyZ
परीक्षा बाद अभ्यर्थी बोले- अब नहीं हो पेपर लीक:सालों की मेहनत हो जाती है बर्बाद, देखें वीडियो
सोमवार, सितंबर 08, 2025
0
Tags


