इंतजार की घड़ियां शुक्रवार की शाम खत्म हुई, दैनिक भास्कर के डांडिया महोत्सव की महफिल जमी तो भक्ति, उत्साह और उमंग की त्रिवेणी बन गई। रात तक डांडिया खनकाते रहे, संगीत झूमाता रहा, भक्ति डूबाती रही। वैशाली नगर स्थित गार्डन में शुरू हुआ गरबा महोत्सव पहले ही दिन से पूरे शबाब पर रहा। मॉडल निक्की चौधरी के साथ अलग-अलग राउंड में खेले गए गरबा में शहरवासियों ने जमकर डांडिया खनकाए। शाम होने के साथ ही शहरवासी घरों से सज-संवरकर यहां आने लगे। मां दुर्गा के पूजन के साथ गरबा की शुरुआत हुई। मां-बेटी ने एक साथ गुजराती स्टेप किए, एक कपल ने जय श्री कृष्ण लिखें कॉस्ट्यूम में डांस भास्कर के गरबा महोत्सव में हर कोई झूमता नजर आया। पहली बार पहुंचे मां-बेटी ने गुजराती स्टेप्स कर हर किसी का दिल छू लिया। एक कपल भी कार्यक्रम में पहुंचा जिसने अपने कॉस्ट्यूम पर जय श्री कृष्णा लिखवा कर डांस किया। कार्यक्रम में पहुंचे कई लोग गुजराती ड्रेसअप में गरबा करते हुए दिखाई दिए। PHOTOS में देखें भास्कर गरबा महोत्सव...
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l7AqcJ8
PHOTO'S में देखें भास्कर का गरबा महोत्सव:मां-बेटी ने गुजराती स्टेप कर किया डांस, कॉस्टयूम पर जय श्री कृष्णा लिखवा कर खेला डांडिया
शनिवार, सितंबर 27, 2025
0
Tags

