जयपुर के प्रखर सिंह धीरावत ने सीबीएसई नेशनल तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित डीपीएस स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल एकेडमी, जयपुर के छात्र प्रखर ने अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीपीएस स्कूल, रुद्रपुर के मुकुल चार्य को 15-8 के स्कोर से हराया। यह प्रतियोगिता सीबीएसई द्वारा 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही 1st सीबीएसई नेशनल तलवारबाजी प्रतियोगिता का हिस्सा है। प्रखर की इस जीत पर राजस्थान तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष गौहर सूरी, सचिव विष्णु शर्मा और सीईओ दाऊद खान ने उन्हें बधाई दी है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jI8z7fH
जयपुर के प्रखर ने सीबीएसई नेशनल तलवारबाजी में गोल्ड जीता:अंडर-19 वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया
बुधवार, अक्टूबर 01, 2025
0
Tags

