लोक कलाकार दीपक मीणा उर्फ पन्या सेपट के बेटे गोदीप मीणा (23) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी झोटवाड़ा आलोक सैनी ने बताया- गोदीप मीणा ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे खिरणी फाटक तारानगर स्थित होटल आरएस हवेली में चेक-इन किया था। शाम करीब साढ़े छह बजे उसका एक दोस्त उससे मिलने घर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद दोस्त होटल पहुंचा। कमरा अंदर से बंद, दरवाजा तोड़कर देखा, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य होटल पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर दूसरे साथी को बुलाया गया और होटल स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गोदीप मीणा फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही झोटवाड़ा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। छह माह से खिरणी फाटक क्षेत्र में रह रहा था परिवार पुलिस के अनुसार गोदीप मीणा का परिवार पहले शास्त्री नगर में रहता था। पिछले छह महीनों से श्रीराम नगर बी, खिरणी फाटक इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FUkBRGb
लोक कलाकार 'पन्या सेपट' के बेटे ने की आत्महत्या:होटल में फंदे पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, दिसंबर 23, 2025
0
Tags


